Thursday, January 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को...

अल्मोड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

अल्मोड़ा (भिकियासैंण)।
भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रशासन की ओर से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरे घटनाक्रम पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं और लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। सरकार की प्राथमिकता राहत, इलाज और हर घायल तक समय पर मदद पहुंचाना है। इसी को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!