अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत की सूचना

अल्मोड़ा।
जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र अंतर्गत शिलापनी में एक दर्दनाक बस हादसा होने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 12 यात्री सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए।

रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में गिरी बस से घायलों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अल्मोड़ा बस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!