Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडक्या विद्युत विभाग में है बजट की कमी क्यों उत्तराखंड विद्युत विभाग...

क्या विद्युत विभाग में है बजट की कमी क्यों उत्तराखंड विद्युत विभाग के लाइनमैन चुरा रहे हैं सीड़ी

क्या विद्युत विभाग में है बजट की कमी क्यों
उत्तराखंड विद्युत विभाग के लाइनमैन चुरा रहे हैं सीड़ी

पूर्व में निर्माणधीन मकान से बिना इज्जाजत ताला तोड़कर निकली थी सीड़ी

देहरादून : आपने लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने की तमाम खबरें सुनी होंगी लेकिन देहरादून के लोअर गढ़वाली कॉलोनी नहरूरग्राम से चोरी का एक अजब गजब मामला सामने आया है जहाँ यूपीसीएल (विद्युत विभाग) के कर्मचारी ने सुबह तड़के एक बांस की सीड़ी कर चोरी को अंजाम दिया गया । गौरतलब है कि 4 ,5 माह पूर्व भी उक्त व्यक्ति ने उसी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से ताला तोड़कर कर सीड़ी निकाली थी और फिर टूटा हुआ ताला लटकाकर चला गया था जब उक्त कर्मचारी से पूछा गया था तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत ना करने की बात कहते हुए माफी माँगी थी लेकिन अब फिर 3 अप्रैल की सुबह उस लाइनमैन ने अपने साथी के साथ सीड़ी चोरी करने का कृत्य किया है । अब बड़ा सवाल यह है की क्या यूपीसीएल के पास बजट की इतनी कमी है कि उनके लाइनमैन भारी रोशनी में चोरी को अंजाम दे रहे हैं या उसके लाइनमैंस की नियत में ही खोट है । जब संबंधित प्रकरण के संबंध में सीड़ी स्वामियों द्वारा बिजली घर क़िद्दूवाला जकाकर सीड़ी लौटने की माँग की गई तो उक्त व्यक्ति सीड़ी चुराने की बात को सिरे से नकार गया और सीड़ी स्वामियों को मारने की धमकी देने लगा ।

जब इस प्रकरण में संबंधित अधिकारी (जूनियर इंजीनियर ) से बात हुए तो उन्होंने बताया कि उक्त लाइनमैन सीड़ी चुराने की बात को अस्वीकार कर और जब हमारी इस संबंध में लाइनमैन से बात हुए तो उसने 4,5 माह पूर्व ताला तोड़ने की घटना को स्वीकारा जबकि 3 अप्रैल वाले प्रकरण को नकारा जबकि सीड़ी स्वामियों का आरोप है कि लाइनमैन बिना सीड़ी के अपने साथी संग वहाँ पहुंचा था फिर उनकी सीड़ी का प्रयोग कर पड़ोसी नवनिर्मित भवन का फाल्ट दुरस्त कर सीड़ी लेकर रफ़्फ़ूचक्कर हो गया और उनके पड़ोसियों ने भी उक्त लाइनमैन और उसने साथी को उनकी सीड़ी का इस्तेमाल करते देखा ।

बड़े सवाल है आख़िर कैसे एक लाइनमैन के होसौले ताले तोड़ने के लिए मजबूत है और फिर कैसे 4 5 महीने बाद फिर सीड़ी चुराने का काम कर रहा है । अब देखना होगा इस मामले में विभाग कब तक संज्ञान लेता है और क्या कार्यवाही करता है क्यूंकि इस पूरे घटनाक्रम से कहीं न कहीं उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की छवि भी धूमिल हो रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!