Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड: गुनियाल के जंगल में पुलिस मुठभेड़, एक संदिग्ध घायल,...

ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड: गुनियाल के जंगल में पुलिस मुठभेड़, एक संदिग्ध घायल, एक गिरफ्तार

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संदिग्धों का पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों का पीछा करते हुए टीम गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र तक पहुंची, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा। वहीं दूसरे बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड से जुड़े इस मामले में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!