देहरादून:
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
सतपाल महाराज ने कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की विजय हुई है,” जो यह दर्शाता है कि देशभर में जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया।
महाराज ने बताया कि उन्हें दार्जिलिंग में पार्टी कार्य के लिए जाने का अवसर मिला था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वे वहां नहीं जा सके। हालांकि, उन्होंने वर्चुअल माध्यम से पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
उन्होंने कहा कि यह प्रचंड बहुमत इस बात का संकेत है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है। इसी विश्वास के चलते भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है।
सतपाल महाराज ने आगे कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी तरह जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

