देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मई के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। उनके इस आगामी दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।हाल ही में हुए चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद, भाजपा ने अब आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कमर कस ली है। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कोर ग्रुप के साथ कई महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे।
बैठकों के मुख्य एजेंडे में संगठन और 2027 के विधानसभा चुनावों पर मंथन होगा और विधानसभा चुनाव के लिए अभी से रोडमैप तैयार करना ,प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक व्यापक बनाना। इसके साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर और हर एक बूथ पर मजबूत करने के लिए विशेष मंथन होगा | भाजपा उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का काम करेगा। इस दौरे के दौरान वह कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 से भी बड़ी जीत दर्ज करने का मूलमंत्र देंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए पूरा फोकस संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा।
बाइट – मनवीर चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा

