
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने खंडूरी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने खंडूरी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर नितिन नवीन ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दुख की इस घड़ी में पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में साफ-सुथरी छवि और अनुशासित नेतृत्व के लिए याद किया जाता है। उनके योगदान को भाजपा कार्यकर्ता हमेशा स्मरण करते रहेंगे।


