Wednesday, June 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदोस्त की हत्या के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति के घर...

दोस्त की हत्या के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति के घर पर फ़ायरिंग, माँगी 30 लाख की रंगदारी , पुलिस ने आरोपी को दबोचा ।

देहरादून : देहरादून में 30 लाख की रंगदारी माँगने और घर में फ़ायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक गिरफ़्तारी करी है । ईस्ट होप टाउन प्रेम नगर निवासी सीमा राजदूत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि हत्या के मामले में जेल में बंद सोनीपत निवासी अर्जुन , उसकी बहन दीपिका, विकास बलारा और अमन ,जेल में बंद उनके पति संजय राजपूत के साथ ही परिवार पर 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे थे । मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद आरोप अमन ने जेल में बंद अर्जुन की बहन और अन्य के साथ मिलकर संजय राजपूत के घर 9 जून को फायरिंग की और धमकी भरा पत्र भी फेंका था । फायरिंग की घटना के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फायरिंग में शामिल आरोपी अमन जो रायपुर का निवासी है उसको बिधौली से गिरफ्तार किया साथ ही आरोपी की निशान देही पर देशी तमंच और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए , आरोपी अमन पर डालनवाला थाने में हत्या के दो मुकदमे दर्ज हैं जबकि एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में आरोपी पिछले चार पाँच साल से जेल में बंद था और कुछ दिन पूर्व ही ज़मानत पर बाहर आया था ।
आरोपी बताया जेल उसकी मुलाक़ात हत्या के आरोप में बंद अर्जुन और संजय राजपूत से हुई जो अपने तीसरे साथी मंजीत की हत्या में सजा काट रहे हैं , आरोपी अमन ने बताया संजय ज़मानत पर बाहर आने के बाद अमन अक्सर अर्जुन से मिलने जेल जाता था जहाँ उसकी मुलाक़ात अब उनकी बहन के कहने पर अर्जुन दीपिका और विकास बलारा से हुई जहाँ अर्जुन ने उन्हें बताया संजय के कहने पर उन्होंने अपने दोस्त मंजीत की हत्या कर दी थी जिसके एवज़ में संजय राजपूत उनको मोटी रक़म देने वाला था

जिसके चलते आरोपी अमन ने अर्जुन की बहन दीपिका और विकास बलारा के साथ मिलकर फ़ायरिंग की घटना को अंजाम दिया ।

बाइट – स्वप्निल मुयाल, सीओ, सिटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!