देहरादून/वाण (चमोली), 17 जून।**
नन्दा राजजात यात्रा को लेकर वाण गांव में बधाण पट्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बधाण पट्टी, कुरूड़ क्षेत्र के ब्राह्मणों, विभिन्न पड़ावों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में पूर्व वर्षों की भांति लोकजात यात्रा का आयोजन यथावत किया जाएगा। वहीं बड़ी नन्दा देवी राजजात यात्रा के आयोजन पर फिलहाल आगे विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रतिनिधियों ने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों के कई पड़ावों में आवश्यक व्यवस्थाएं अभी पर्याप्त नहीं हैं तथा यात्रा मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी राजजात यात्रा का आयोजन वर्तमान परिस्थितियों में उचित नहीं माना गया। वाण पड़ाव अध्यक्ष हीरा सिंह गढ़वाली ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं और मार्गों का आकलन करने के बाद ही बड़ी राजजात यात्रा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

