Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरिस्पना नदी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए मैदान पर उतरे जिलाधिकारी,...

रिस्पना नदी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए मैदान पर उतरे जिलाधिकारी, 12 जेसीबी मशीनें और 15 डम्पर से हो रही सफ़ाई

देहरादून – देहरादून की प्रमुख नदियों में से एक ,रिस्पना नदी की तस्वीर बदलने के लिए एक बार फिर कवायद तेज हो गई है । ज़िले के मुखिया यानी की जिला अधिकारी आशीष चौहान और शहर के महापौर सौरव थपलियाल ने संयुक्त रूप से आज राजीव नगर क्षेत्र से रिस्पना नदी में चल रहे सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । जिला अधिकारी आशीष चौहान ने बताया जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा रिस्पना नदी की सफाई एवं पुनरुद्धार का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है जिसमें नगर निगम द्वारा 12 जेसीबी मशीनें एवं 15 डम्पर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से नदी क्षेत्र से कूड़ा, मलबा एवं अवरोधों को हटाया जा रहा है, साथ ही कहा की नमामि गंगे एवं जिला स्वच्छता समिति के माध्यम से नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। साथ ही, नदी में गिरने वाले बिना उपचारित (अनट्रीटेड) नालों के जल के उपचार की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनरुद्धार हेतु दीर्घकालिक एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा।

बाइट- डॉ आशीष चौहान , जिलाधिकारी देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!