रिलायंस लूट प्रकरण में प्रयुक्त अवैध अस्लहा पुलिस ने किए बरामद

उत्तराखंड,देहरादून : -रिलायंस लूट प्रकरण को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि प्रिंस कुमार जो डकैती मे मुख्य आरोपी है उसकी गिरफ्तारी बिहार से की गई और उसको ट्रांसिट डिमांड पर लाया गया था और कोर्ट मे दिए गए बयानों के आधार पर इसको एक दिन का पीसीआर मिला था। पीसीआर के आधार पर जो उससे पूछताछ हुई उसमें उसने बताया कि घटना करने के बाद गैंग के सभी लोग यहां से फरार हो गए और घटना में प्रयुक्त कपड़े व हथियार विभिन्न स्थानों पर छुपाने का प्रयास किया। आरोपियों ने गाड़ी को रोककर अपने हथियार छुपा दिए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों द्वारा घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए। जिसको इन्वेस्टिगेशन में लिया गया है और इसके उपरांत अभियुक्त को न्यायालय से वापस जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की टीम इसमें अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के क्रम में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!