राजाजी टाइगर रिजर्व में हादसा: नई गाड़ी के ट्रायल में 3 रेंजरों का निधन, 6 घायल

 राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व में एक बड़ा हादसा हो गया। वीरभद्र चीला शक्ति नहर के पास सरकारी गाड़ी का ट्रायल रन के दौरान टायर फट गया।

देहरादून : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व में एक बड़ा हादसा हो गया। वीरभद्र चीला शक्ति नहर के पास सरकारी गाड़ी का ट्रायल रन के दौरान टायर फट गया। इस हादसे में 3 रेंजरों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

घायलों ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व , वीरभद्र चीला वन रेंज को यह नई गाड़ी मिली थी, जिसका आज ट्रायल किया जा रहा था। चीला शक्ति नहर के किनारे बने सड़क पर अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिससे गाड़ी एक पेड़ से टकराकर सीधे चीला शक्ति नहर की दीवार से टकरा गई।

इस हादसे में चीला वन रेंज के रेंजर शैलेश घिल्डियाल, ईको टूरिज्म के अधिकारी रेंजर प्रमोद ध्यानी, सैफ अली ली खान की मौत हो गई। जबकि घायलों में हिमांशु गुंसाई, डॉक्टर राकेश नौटियाल, कुलराज सिंह, अंकुश, अमित सेमवाल, अश्विन शामिल थे।

घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में वीरगति प्राप्त हुए रेंजरों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों की पहचान

  • रेंजर शैलेश घिल्डियाल
  • रेंजर प्रमोद ध्यानी
  • सैफ अली ली खान

घायलों की पहचान

  • हिमांशु गुंसाई
  • डॉक्टर राकेश नौटियाल
  • कुलराज सिंह
  • अंकुश
  • अमित सेमवाल
  • अश्विन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!