राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पूर्व डीएम नैनीताल के घोटाले को लेकर किया बड़ा खुलासा

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पूर्व डीएम नैनीताल के घोटाले को लेकर किया बड़ा खुलासा

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पत्रकार वार्ता के दौरान भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा किया। पार्टी के संस्थापक शिव प्रसाद सेमवाल ने पूर्व डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने डीएम रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने अनुसूचित जाति की जमीनों की अवैध तरीके से खरीद की परमिशन दी है। इस पर कैग ने भी सवाल खड़े किए थे। एक तिहाई रिजॉर्ट 117 रिसॉर्ट की अपने कार्यकाल में परमिशन दी है।

विशेष श्रेणी की जमीनों की खरीद की परमिशन दी है। बाहर के जिन लोगों को कृषि के नाम पर जमीन दी गई उन्होंने परमिशन मिलने से छह माह पूर्व ही इन जमीनों को खुर्द बुर्द करना शुरू करना शुरू कर दिया, सैकड़ो एकड़ जमीनों पर कब्जा कर सैकड़ों पेड़ों का कटान किया था। इस पर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने भी जांच कमेटी गठित की थी। उन्होंने कहा कि इस पर जब हमने मुख्य सचिव को अवगत करवाया तो उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए अब हमने पीएमओ से इसकी गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!