मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिलाई मतदान की शपथ

देहरादून – उत्तराखंड में लोकसभा के चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होने हैं जिसको लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है बीते दिनों चुनाव आयोग के द्वारा उत्तराखंड के दूरस्थ गांव में बेल्ट पेपर से भी वोट कराया गया जिसमें अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग जनों ने अपने मत अधिकारों का प्रयोग करा है। चुनाव आयोग के द्वारा कई तरीके के मतदाता जागरूक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं उसी कड़ी में आज देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी उत्तराखंड चुनाव आयोग के साथ साझा रूप से एक मतदान जागरूक कार्यक्रम में हिस्सा लिया ,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड सचिवालय, देहरादून में आयोजित सामूहिक मतदान शपथ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार की शपथ दिलवाई| मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारियों को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!