कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू ने थामा भाजपा का दामान ।

देहरादून – उत्तराखंड की राजनीति में कुछ लाइन मशहूर हैं “की हरक सिंह के सरकने से सरकती हैं सरकारें ” ठीक इसी कड़ी में अब हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत भी सरक के भाजपा में चली गई है। गौरतलब है कि हरक सिंह रावत पर बीते महीनों में ईडी ने छापेमारी की थी और ईडी ने पाखरों रेंज में अवैध पेड़ों की कटान के मामले में हरक सिंह रावत के क़रीबियों से भी पूछताछ करि थी जिसमें हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति रावत को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था | इन सब घटना के दौरान अनुकृति ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था । तब से ही सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत और अनुकृति कांग्रेस छोड़ देंगे और यह कंहीं ना कंही आज सच होता नजर आया है । अनुकृति गुसाईं रावत ने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह दशक उत्तत्तराखंड का है और प्रधानमंत्री मोदी के काम से प्रभावित होकर और उत्तत्तराखंड को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!