जिलाधिकारी ने जन समस्याओं की सुनी, 84 शिकायतें दर्ज

देहरादून, 20 मई 2024: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर जनमानस की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें आपसी विवाद, मुआवजा राशि दिलवाने, भूमि सीमांकन, जॉलीग्रांट में सील भूमि पर निर्माण, ननूरखेड़ा में सफाई कार्य न होने, पारिवारिक विवाद, और चकराता में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप न बनने जैसी समस्याएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त पर्यटन, एमडीडीए, विद्युत, नगर निगम आदि विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने जन समस्याओं की सुनी, 84 शिकायतें दर्ज

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम, नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पेयजल एवं विद्युत संबंधी शिकायतों पर जल संस्थान, पेयजल निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन कंट्रोल रूम संचालित किए गए हैं और शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग की जा रही है।

श्रीमती सोनिका ने नाली और नालों की सफाई की शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि पानी का ठहराव न हो और डेंगू के दृष्टिगत दवाई का छिड़काव किया जाए। जॉलीग्रांट में सील की गई भूमि पर निर्माण किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला तथा एमडीडीए को संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कुमार सहित एमडीडीए, पेयजल निगम, जल संस्थान, शिक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!