दिल्ली में मनोज तिवारी के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क

नई दिल्ली, 22 मई : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

गणेश जोशी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने दिल्लीवासियों से 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

गणेश जोशी का जनसंपर्क अभियान भाजपा के लिए समर्थन जुटाने और मतदाताओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और मनोज तिवारी की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा, जिससे उन्हें अधिक समर्थन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!