ग्राम समाज की जमीन पर गौशाला संचालन के नाम से चल रहा कुत्तों का बिजनेस

देहरादून : देहरादून के सुधोवाला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ग्राम समाज की डेढ़ बीघा जमीन पर गौशाला संचालन की आड़ में कुत्तों का बिजनेस किया जा रहा है। शुक्रवार को शुद्ध वाला निवासी नरेंद्र रावत और ग्रामीण वासियों ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज द्वारा दी गई जमीन पर पहले गौशाला का संचालन किया जाता था लेकिन गांव के एक व्यक्ति की मिलीभगत के द्वारा एक बाहरी व्यक्ति को वह जगह सौंप दी गई इसके बाद वह व्यक्ति गौशाला के नाम पर उसमें कुत्तों का बिजनेस कर रहा है और होप फॉर एनिमल्स नाम की संस्था चला रहा है। जब गांव वालों ने इसका विरोध कर तब उक्त व्यक्ति द्वारा उनको धमकाया गया कि वे वहां से चले गए अन्यथा उनके साथ मारपीट की जाएगी इस मौके पर ग्राम प्रधान भी वहीं मौजूद थे। वहीं ग्रामीण वासियों ने कहा वे सिर्फ वहां पर गौशाला चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!