“जो व्यक्ति अपने खुद के बनाए मानकों पर खरा उतरता है, वह जीवन में कभी हार नहीं मानता।” – रेखा आर्या

देहरादून: विश्व मानक दिवस के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री आर्या ने भारतीय मानक ब्यूरो (बी.आई.एस) की भूमिका को सराहा, जिसमें उपभोक्ताओं के संरक्षण और गुणवत्ता संस्कृति को समृद्ध करने में उनकी महत्वपूर्ण योगदान की बात की। उन्होंने कहा, “बी.आई.एस को ग्रामीण क्षेत्रों में मानकीकरण का प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि लोग गुणवत्ता की पहचान कर सकें और ठगी से बच सकें।”

मंत्री आर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “जो व्यक्ति अपने खुद के बनाए मानकों पर खरा उतरता है, वह जीवन में कभी हार नहीं मानता।” उन्होंने बच्चों को अपने मानकों को निर्धारित करने और उन्हें जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री आर्या और मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम में खाद्य आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल, यूकास्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, बी.आई.एस. के संयुक्त निदेशक श्याम कुमार और अन्य प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!