केदारनाथ पक्ष विपक्ष देहरादून

केदारनाथ विधानसभा में 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहा है। जहां बीते दिन गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक करी और सख्त भू कानून जल्द ही लागू करने की बात कही, वहीं कांग्रेस ने इसे अब चुनाव से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि ऐसे समय जब केदारनाथ उपचुनाव नजदीक है तब बैठक को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी क्षेत्र में कराना और उसको भू कानून की बैठक करार देना, यह संकेत देता है कि भाजपा अपनी हार से डरी हुई है। वही इस पर भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को भ्रम फैलाने वाला करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!