एसटीएफ की सफलता

उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने के लिए उत्तराखंड की मित्र पुलिस द्वारा लगातार कड़े प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते एसटीएफ के एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 261 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि तालिब खान नामक अभियुक्त बरेली का निवासी है और इससे बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख रुपए है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियुक्त से पूछताछ में जो नाम प्रकाश में आए हैं उन पर आगे काम किया जा रहा है और इसके आपराधिक इतिहास के लिए बरेली पुलिस से बात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!