भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए जारी करी सूची,कई नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, तो कईयों से भाजपा ने झाड़े पले

देहरादून: लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।प्रदेश में जनवरी माह में निकाय चुनावों का महासंग्राम होना है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायत के 39 -39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैं । इस सूची के जारी होते के साथ ही कई नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं तो कई नेताओं का करियर दाँव पर है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस निकाय चुनावों के दंगल में कितने संग्राम होते हैं और कितने उम्मीदवार बग़ावत कर अपनी पार्टी के ख़िलाफ़ चुनावी बिगुल फूंकते हैं दूसरी तरफ़ कांग्रेस ने अभी भी सस्पेंस रखा है संभवतः कल कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है और सूत्रों की मानें तो कल भाजपा अपने मेयर प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर सकती है,अब यह देखना भी दिलचस्प होगा नेताओं की राज दरबारी और दिल्ली देहरादून के राजनीतिक गलियारों की परिक्रमा करने के बाद कौन सा नेता टिकट लेकर इस चुनावी दंगल में परचम लहराता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!