50 लाख से अधिक की शराब, 9 करोड़ से ज्यादा मादक पदार्थ जब्ती, जानें राज्य निर्वाचन आयोग की कार्रवाई,,,,,,,,,

उत्तराखंड देहरादून,

23 जनवरी को प्रदेश में 100 नगर निकायों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में जहां राजनीतिक दल लोगों को लुभाने में और अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, वही राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनाव संबंधी सभी तैयारियां में लगा हुआ है। वर्तमान समय में लागू आचार संहिता को लेकर भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके संबंध में बताते हुए राज्य निर्वाचन सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों, शासन प्रशासन को आदर्श आचार संहिता संबंधी जानकारी व बुकलेट दे दिए गए हैं।

भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थों की हुई जब्ती

वही सचिव निर्वाचन आयोग ने इस दौरान बताया कि विभिन्न जिलों में आबकारी, पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है और उनकी कार्रवाई के चलते अब तक 54 लाख से अधिक की शराब जब्ती की गई है, जो की आबकारी व पुलिस की कार्रवाई में जब्त की गई है।

नौ करोड़ से अधिक कीमत के मादक पदार्थ की जब्ती

वहीं उन्होंने मादक पदार्थों की जब्ती के संबंध में भी बताते हुए कहा कि नारकोटिक्स टीम की ओर से भी अब तक 9 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ के जब्ती की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए एक स्टेट नोडल ऑफिसर और आबकारी के लिए भी स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं जो की समस्त गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

निकाय चुनाव में पहली बार एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग

उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार राज्य में निकाय चुनाव के दौरान एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी की जा रही है, इसके लिए 2 जनवरी को आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों को नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि यह प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्वाचन में होने वाली करप्ट प्रैक्टिसेज को रोकने के लिए नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!