कांग्रेस के ज्ञापन पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश

देहरादून: हाल ही में भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में सत्ता पक्ष द्वारा मतदाताओं को गुमराह करने और गल्ला विक्रेताओं द्वारा मतदाताओं के राशन कार्ड और अन्य पहचान पत्र जब्त किए जाने की शिकायत की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इसे लेकर ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी को तत्काल ज्ञापन भेजा है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दल या व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को जबरन पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव न डाला जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!