दून पुलिस ने नशा तस्करों पर किया कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद

देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की और दो ईनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त लंबे समय से पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर देहरादून, हरिद्वार और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 03 किलो 335 ग्राम चरस और 25,370 रुपये नकद भी बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चल रही थी कड़ी कार्रवाई
इस कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना रायपुर के पुलिस बल ने पहले से फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर पहले से 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था, क्योंकि वे 03 किलो 500 ग्राम चरस के साथ पहले भी पकड़े जा चुके थे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।

अवैध चरस की सप्लाई में थे संलिप्त
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कठैत (24 वर्ष) और सौरभ चौहान (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में सप्लाई कर रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी उन्होंने चरस बिक्री से मिले पैसों से खरीदी थी।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक फोर्ड फिगो कार भी जब्त की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डी0एल0-04-सीएएफ-6131 है। इसके अलावा, आरोपियों से 25,370 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

आगे की कार्रवाई
अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य नशा तस्करों के बारे में जानकारी प्राप्त की है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दून पुलिस इस मामले में और भी सुराग जुटाने के लिए प्रयासरत है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने और समाज के लोगों को इस समस्या से बाहर निकालने के लिए भी निर्देश दिए हैं।


बरामदगी:

  • 03 किलो 335 ग्राम चरस
  • तस्करी में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार (नंबर: डी0एल0-04-सीएएफ-6131)
  • 25,370 रुपये नगद

आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0-181/2024, धारा- 8/20(सी)/29/60 एनडीपीएस एक्ट
  • मु0अ0सं0-427/2021, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट

पुलिस टीम:

  • उ०नि० प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
  • उ०नि० रमन बिष्ट
  • अ०उ०नि० सुनील रावत
  • हे०का० सुनील रावत
  • कानि० प्रेम पंवार
  • कानि० मुकेश कण्डारी
  • हे०का० किरन कुमार, (एस0ओ0जी0 देहरादून)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!