प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए, राज्यपाल ने कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्त रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के महत्व और तैयारी के सही तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा की।

कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था प्रदेश के सभी स्कूलों में डिजिटल माध्यम से की गई थी। देहरादून के एक निजी विद्यालय में राज्यपाल ले. जनरल (रिट.) गुरमीत सिंह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिभावक की तरह मार्गदर्शन प्रदान किया और यह बताया कि परीक्षा के समय तनाव को कैसे कम किया जा सकता है।

राज्यपाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मददगार साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!