देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत मेगा स्टार्टअप समिट की शुरुआत

देहरादून: देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत दो दिवसीय मेगा स्टार्टअप समिट का आयोजन 11 फरवरी से होने जा रहा है। इस समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। यह समिट प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में प्रेरित करने का एक बड़ा कदम साबित होगा।

सहायक निदेशक उच्च शिक्षा, डॉ. दीपक कुमार पांडे ने इस योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि अब तक प्रदेश में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कॉलेजों के छात्रों द्वारा 7 पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं, जिनमें से एक पेटेंट को स्वीकृति भी मिल चुकी है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!