मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है, जो राज्य के विधायिका को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखंड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल रूप से संचालित करने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली को अपनाया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से अब विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर, और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, विधानसभा की कार्यवाही को अधिक दक्षता से संपन्न करने के लिए विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से प्राप्त होंगे।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही को पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह कदम राज्य की विधायिका को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश की कार्यशैली में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!