स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सदन में दिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम अपडेट

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज सदन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने नियम 58 के तहत विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

मंत्री रावत ने कहा कि बद्रीनाथ में 50 बेड का नया अस्पताल तैयार हो चुका है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। जोशीमठ में उप जिला चिकित्सालय बन चुका है और उत्तरकाशी, बड़कोट, रुड़की, टिहरी और हरिद्वार में भी उप चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं। इन सभी कदमों का उद्देश्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने गठन के साथ ही 272 प्रकार की मुफ्त जांचों का वादा किया था, और अब तक 26 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही, 94 लाख से ज्यादा सैंपल मुफ्त जांच के लिए लिए गए हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि 2022-23 में 1.51 लाख से ज्यादा संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं, और 2023-24 में 1.20 लाख से ज्यादा प्रसव हुए हैं। राज्य में टीवी और एनीमिया जैसी बीमारियों का इलाज भी मुफ्त किया जा रहा है, और मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए 1 हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 650 छात्र MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि 204 छात्र पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के इन अपडेट्स ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है, जिससे नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!