तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरकी पहाड़ी, एक की मौत, 3 घायल

धारचूला, पिथोरागढ़, 3 मार्च 2025: आज देर शाम धारचूला के तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में नजंग के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पहाड़ी दरकने से बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) में कार्यरत मजदूरों पर चट्टान गिर गई। इस हादसे में नेपाल निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया, जहां उनकी चिकित्सा सहायता दी गई। दो गंभीर रूप से घायल युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब सड़क निर्माण कार्य के दौरान मोसम खराब होने के कारण लगातार लैंड स्लाइड हो रहे थे। उक्त क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी कार्य कर रही है, और खराब मौसम के चलते ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल द्वारा राहत कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है, और हादसे में मृतक मजदूर के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!