सीपीयू रुड़की टीम ने गंगनहर में डूब रही लड़की की जान बचाई

रुड़की, 11 मार्च 2025:

सीपीयू रुड़की की हॉक 14 को आज गंगनहर के पास ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था। इस दौरान गंगनहर में एक लड़की डूबते हुए दिखायी दी। उक्त घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए सीपीयू के अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तत्परता से कार्यवाही की। हेड कांस्टेबल कृपा राम ने बिना किसी समय की बर्बादी के गंगनहर में छलाँग लगाकर लड़की को डूबने से बचाया।

लड़की को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद, सेंटर को सूचना दी गई और महिला को पीसी के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस तत्परता को लेकर नगर निगम क्षेत्र में उपस्थित लोगों ने सीपीयू टीम का आभार प्रकट किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

सीपीयू की इस मुस्तैदी ने ना सिर्फ जीवन को बचाया, बल्कि यह दिखाया कि पुलिस विभाग अपनी जिम्मेदारियों में कितनी तत्परता और ईमानदारी से कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!