देहरादून पुलिस के अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नौटियाल का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

देहरादून पुलिस के अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नौटियाल का निधन

दिनांक 09-10 मार्च 2025 की रात को देहरादून पुलिस के एल0आई0यू0 शाखा में नियुक्त अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश नौटियाल का लीवर की बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल गुड़गांव में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत चन्द्र प्रकाश नौटियाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस दुखद घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। एसएसपी ने कहा कि चन्द्र प्रकाश नौटियाल एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी थे, जिनकी कमी पुलिस विभाग को हमेशा खलेगी।

दिवंगत चन्द्र प्रकाश नौटियाल का व्यक्तिगत परिचय

चन्द्र प्रकाश नौटियाल जी मूल रूप से ग्राम: घारिगांव, सुमाडी पोस्ट श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्तमान में उनका परिवार सुमन नगर, धर्मपुर, देहरादून में निवास कर रहा है।

उनके निधन पर पुलिस महकमे के साथी और स्थानीय समुदाय ने गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। पुलिस विभाग ने उनकी सेवाओं को सराहा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!