चमोली – नंदप्रयाग में बारिश की अतिवृष्टि होने के कारण बढ़े पानी से मची अफरा तफरी

चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के चलते अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव ने बाजार क्षेत्र की ओर रुख मोड लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) द्वारा निर्माण कार्य जारी है।जिस कारण कई जगहों पर नालियां अवरुद्ध हो चुकी हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। जब बारिश तेज हुई, तो पानी का प्रवाह सड़क होते हुए सीधे बाजार में घुस गया।

इस जल जमाव ने केवल स्थानीय व्यापारियों को नुकसान ही नहीं पहुंचाया, बल्कि आम लोगों की आवाजाही भी ठप हो गई। कई दुकानों में पानी घुस गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उचित निकासी व्यवस्था कराई जाए और निर्माण कार्य के दौरान जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!