उत्तराखंड के युवाओं ने लॉन्च किया प्रदेश का पहला IPTV प्लेटफॉर्म – विंडस्ट्रीम टीवी

देहरादून, 11 जून 2025

उत्तराखंड में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देहरादून के आईटी पार्क में विकसित विंडस्ट्रीम टीवी एप्लिकेशन का भव्य शुभारंभ आज देहरादून प्रेस क्लब में हुआ।

इस अवसर पर विंडस्ट्रीम टीवी के संस्थापक विशाल कौशिक ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हम उत्तराखंड सरकार द्वारा डिजिटल उत्तराखंड की जो कल्पना की गई है, उसे साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने बताया कि यह एप्लिकेशन प्रदेश के युवाओं द्वारा विकसित किया गया है और यह न केवल मनोरंजन, खेल और फिल्मों से जुड़ा कंटेंट प्रदान करता है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

विंडस्ट्रीम टीवी उत्तराखंड का पहला ऐसा IPTV प्लेटफॉर्म है जो पूर्ण रूप से यहीं विकसित हुआ है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यह राज्य के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों और डिजिटल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का मौका देता है।

आज से इस प्लेटफॉर्म का ट्रायल भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुरू हो गया है।

सरकार द्वारा स्टार्टअप्स के लिए बनायी गई अनुकूल नीति और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के प्रयासों ने राज्य के युवाओं को इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। विंडस्ट्रीम टीवी इसका एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!