देहरादून।
कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक और सांसद मणिकम टैगोर ने उत्तराखंड में अभियान की रूपरेखा साझा की।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस अभियान के तहत वे प्रदेश के हर जिले में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से संवाद करेंगे।
मणिकम टैगोर ने बताया कि इन चर्चाओं और विचार-विमर्श के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस माह के अंत तक संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में पूरा कर लिया जाएगा।

