देहरादून में पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून: राजधानी देहरादून में पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के आयोजन छात्रों को बेहतर शिक्षा की ओर प्रेरित करते हैं और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देकर उन्हें समाज के लिए आदर्श बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!