Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में महिला सम्मान समारोह” का किया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून एवं कनिष्क वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में “विशिष्ट महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका एवं स्वर कोकिला मीना राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कनिष्क अस्पताल के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता एवं डॉ. ऋतु गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, खेलकूद, वकालत तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉ. ऋतु गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में अपार क्षमता होती है, उन्हें केवल अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से समाज को नई दिशा दे रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाओं का जागरूक और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

इस कार्यक्रम का आयोजन कनिष्क अस्पताल के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता एवं डॉ. ऋतु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान का निरंतर प्रयास रहता है कि समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर मिले तथा वे हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!