देहरादून : बुधवार को देहरादून के पैनीसिया अस्पताल अग्निकांड के बाद दून अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया है, दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. बिष्ट के नेतृत्व में आज फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का किया गया जिसमे अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों का निरीक्षण किया गया साथ ही स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

हाल ही में देहरादून के पेनासिया अस्पताल में हुई अग्निकांड की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की गई। मॉक ड्रिल में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट पाइप एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया।

डॉ. आर. एस. बिष्ट ने कहा अस्पताल प्रशासन समय-समय पर सेफ्टी मॉक ड्रिल करता है और बुधवार की घटना को देखते हुए दून अस्पताल के इमरजेंसी और ओटी में निरीक्षण किया गया इस दौरान इमर्जेंसी बिल्डिंग में मौजूद फ़ायर उपकरणों का परीक्षण किया और पाया उपकरण सुचारु रूप से काम कर रहे हैं साथ ही वॉर्ड बॉय नर्सिंग स्टाफ़ सभी को फ़ायर उपकरण प्रयोग करने का एडवांस परीक्षण दिया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।
बाइट – डॉ आर एस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल


