Saturday, May 30, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभारी बारिश से जाखन में पार्क की निर्माणाधीन दीवार गिरी, वाहनों को...

भारी बारिश से जाखन में पार्क की निर्माणाधीन दीवार गिरी, वाहनों को नुकसान,मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

देहरादून : राजधानी देहरादून के जाखन क्षेत्र में कल रात हुई भारी आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक पार्क की निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे की चपेट में आने से वहाँ पार्क एक स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक लोडर वाहन को भी भारी नुकसान पहुँचा है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त वहाँ कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जाना-माल का नुकसान टल गया।


घटना की सूचना मिलते ही सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज खुद जाखन क्षेत्र पहुँचे। उन्होंने बारिश और आंधी से क्षतिग्रस्त हुई पार्क की दीवार का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण कार्य बिना किसी देरी के तुरंत शुरू कराया जाए।कहा कि सरकारी कामों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए अगर निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार से ही पूरे नुकसान की भरपाई (रिकवरी) सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों की क्लास लगाई और निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी कर संबंधित विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर निर्माण कार्य के दौरान खुद मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करें।

फिलहाल, प्रशासन ने मलबे को हटाने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!