Thursday, June 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडआयुवेदिक निदेशालय में योगा महोत्सव के टेंडर में घपले के आरोप

आयुवेदिक निदेशालय में योगा महोत्सव के टेंडर में घपले के आरोप

देहरादून। आगामी 21 जून को ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाना है जिसकी तैयारियों का जिम्मा आयुर्वेदिक विभाग के पास है। जिसके लिए विभाग द्वारा पांडाल और साज सज्जा के लिए टेंडर आमंत्रित किए है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन भी कम्पनियों ने प्रतिभाग किया था उनमें से EMAND नाम की कंपनी की टेंडर दरें सबसे कम होने के कारण L 1 दरों पर स्वीकृत किया गया जिसके लिए बकायदा विभाग के उपनिदेशक आरपी सिंह ने पत्र जारी करते हुए कंपनी को सूचित किया । इसी बीच कंपनी को विभाग में जाने पर ज्ञात हुआ कि टेंडर उनकी बजाय L 3 रेट वाली कम्पनी को दिए जाने की प्रक्रियाएं चल रही हैं। जब विभाग से कारण पूछा गया तो अधिकारी गोल मोल जवाब देते रहे।EMAND कम्पनी के निदेशक अक्षय पुरोहित ने बताया कि जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि ऊपर से आला अधिकारियों द्वारा कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री धामी लगातार जीरो टॉलरेंस को लेकर सजग हैं वहीं अधिकारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर टेंडर प्रक्रियाओं में घपला कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विभाग द्वारा रातों रात विभाग द्वारा ऑनलाइन टेंडर दस्तावेजों में हेराफेरी कर दी गई और टेंडर आइटमों का ही मूल स्वरूप बदल दिया गया।

वहीं इस मामले निदेशक विजय कुमार जोगदंडे ने कहा मामले का परीक्षण कराया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने संबंधितों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

बाइट – अक्षय पुरोहित, शिकायतकर्ता

बाइट – विजय कुमार जोगदंडे, निदेशक आयुष विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!