लो देहरादून- देहरादून में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटी पार्क से मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के लिए जागरूक करेंगे। 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए समय पर अपने प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जा सके।
बाइट-आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून
बाइट-आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून

