Wednesday, July 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनिशा नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, पति ने CMO रिपोर्ट ठुकराई

निशा नर्सिंग होम में जच्चा की मौत, पति ने CMO रिपोर्ट ठुकराई

देहरादून : देहरादून के निशा नर्सिंग होम में LSCS ऑपरेशन के दौरान निकिता मीना की मौत के मामले में उनके पति सतेन्द्र बिष्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया।
बुधवार को महानिदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा को ज्ञापन सौंपते हुए पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम का पंजीकरण एक डॉक्टर के नाम पर था, जबकि ऑपरेशन दूसरे डॉक्टर ने किया। संसाधन न होने के बावजूद ऑपरेशन किया गया और समय पर रेफरल नहीं किया गया।
पीड़ित पक्ष ने पुरानी रिपोर्ट रद्द कर उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से नई जांच और UKMC की एथिकल कमेटी में मामला भेजने की मांग की है। चमोली, अल्मोड़ा, पौड़ी समेत अन्य जिलों के कई संगठनों ने भी समर्थन दिया।
महानिदेशक ने पीड़ित परिवार को जल्द नई कमेटी गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!