आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को उत्तराखंड युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया


देहरादून: आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता हिमांशु पुंडीर को उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी प्रभारी महेंद्र यादव और सह-प्रभारी डॉ. युवराज ने इसकी घोषणा की।
नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा, “पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा। अरविंद केजरीवाल जी की जनहितकारी नीतियों और दिल्ली-पंजाब गवर्नेंस मॉडल को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाएंगे।” उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए हिमांशु पुंडीर को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!