देहरादून। भाजपा ने हरीश चमोली को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद चमोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर धन्यवाद दिया। चमोली ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।


