Saturday, July 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडधामी का त्वरित एक्शन: सुबह सुनी फरियाद, शाम को घर पहुंची सिलाई...

धामी का त्वरित एक्शन: सुबह सुनी फरियाद, शाम को घर पहुंची सिलाई मशीन

देहरादून : सहसपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली एक बार फिर सामने आई। स्थानीय महिला बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बताया कि वे जूट बैग बनाकर स्वरोजगार करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन न होने के कारण उनका काम अटका हुआ है।
मुख्यमंत्री ने महिला की समस्या सुनते ही अधिकारियों को तुरंत सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर सचिव बंशीधर तिवारी के समन्वय और तेज़ी से कार्रवाई के चलते सुबह की फरियाद शाम तक पूरी हो गई। बबली गुप्ता को सिलाई मशीन सौंप दी गई।
महिला ने मुख्यमंत्री और उनकी टीम का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की इस त्वरित मदद से उनका स्वरोजगार का सपना अब हकीकत बन सकेगा।
यह घटना धामी सरकार की “समस्या सुनो-समाधान दो” वाली कार्यशैली का बेहतरीन उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!