पैनेसिया अस्पताल चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार3 लाख की चोरी का समान भी बरामद
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के पैनेसिया अस्पताल में 13 जुलाई को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। एसएसपी दून के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने 14 जुलाई को विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से अस्पताल का चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है।
आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ शिबू (नया गाँव जोगीवाला),सोहेल (नया गाँव जोगीवाला),कुलदीप (रिस्पना नगर),सरीक उर्फ बोना (रिस्पना नगर)
और सलमान (कारगी चौक) के रूप में हुई ।
आरोपियों से पुलिस ने 2 LED टीवी, 17 स्टील की पानी की टोटियां, 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व, 2 पीतल की टोटियां, 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व, विद्युत तार, तांबे की वायर और ए.सी. के तांबे के पाइप बरामद किए हैं ।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद माल को वे कबाड़ी को बेचने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
