VVIP कार्यक्रम से पहले दून पुलिस हाई अलर्ट पर

VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के सभी बॉर्डर बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वहीं, आंतरिक मार्गों पर पुलिस लगातार गश्त कर रही है और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

इसके अलावा, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। होटल और धर्मशालाओं में भी पुलिस की छापेमारी एवं चेकिंग अभियान जारी है।
VVIP कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।


