आज देहरादून में लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, घरों से निकलने से पूर्व जाने यातायात रूट

उत्तराखंड में पहली बार बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है, जिसको लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है बागेश्वर धाम में आस्था रखने वाले लोग धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से काफी उत्साहित नजर आते हैं आपको बता दें पूर्व में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार रायपुर स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित था लेकिन सुरक्षा कारणों के लिहाज से कार्यक्रम मैं बदलाव हुआ जिसके बाद बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार अब परेड ग्राउंड देहरादून में लगेगा। दूसरी तरफ शासन प्रशासन द्वारा भी तैयारी पूरी कर ली गई है और देहरादून पुलिस ने आज के लिए अपना रूट प्लान जारी किया है।

जानें क्या रहेगा आज के लिए यातायात रूट प्लान….

चिन्नित पार्किंग स्थल

1. पवेलियन ग्राउंड

2.बन्नू स्कूल

3.दून स्कूल

4.मंगला देवी इंटर कॉलेज

5.वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट

6. सर्वे ऑफ़ इंडिया हाथीबड़कुला

रुट प्लान / पाकिंग

1- आईएसबीटी / शिमला बाईपास / जीएमएस रोड से आने वाली समस्त बसें / मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक – पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किये जायेंगे।

2- रिंग रोड / 06 नम्बर पुलिया से आने वाले समस्त बसें / मैक्सी कैब वाहनों को फब्बारा चौक से अग्रवाल बेकरी से रेसकोर्स गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।

3- मसूरी / राजपुर रोड से आने वाले समस्त बसें / मैक्सी कैब – वाहनों को सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला के अन्दर पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।

4- प्रेमनगर की ओर से आने समस्त बसें / मैक्सी कैब वाहनों को बल्लूपुर से किशननगर चौक होते हे बिन्दाल कट से द दून स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किये जायेंगे।

5- इसके अतिरिक्त समस्त दुपहिया / चौपहिया वाहनों को रेंजर्स ग्राउण्ड / पवेलियन ग्राउण्ड / लार्ड वेंकटेश्वर / मंगला देवी / जीटीएम पार्किंग स्थलों पर पार्क किये जायेंगे।

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर बैरियर / डायवर्जन प्वाईंटों से वाहन निर्धारित पार्किक स्थलों मे भेजे जाऐंगे –

बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट

1. सहस्त्रारा क्रासिंग ।

2. बिन्दाल तिराहा ।
3.बल्लूपुर चौक

4.किशननगर चौक ।

5.आराघर टी- जंक्शन |

6.तहसील चौक ।
7. प्रिन्स चौक ।

8. बुद्धा चौक ।

विक्रमों / मैजिक के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें ।

2- 03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें

3 – 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।

4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम बिंदाल तिराहा से वापस भेजे जायेंगे।

5- राजपुर रुट के विक्रम बहल चौक से सचिवालय कट, राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस भेजे जायेंगे।

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।

2- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील
चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।

3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!