नैनीताल में खाई में गिरा वाहन, एक की मौत पांच घायल

बीती शाम जब लोग अपनों के साथ दीपावली का पर्व खुशियों से मना रहे थे तब कई जगह से अप्रिय घटनाएं भी सामने आई जहां कई लोगों ने अपने घरों के चिराग को खो दिया, दरअसल नैनीताल एसडीआरएफ की टीम को आज प्रातः चार बजे सूचना मिलती है कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि  मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। सभी घायल लोग पिथौरागढ़ के बताया जा रहे हैं

*मृतक का विवरण*

1)छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

*घायलों का विवरण*

1) सूरज सिंह , पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!