उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेने घटनास्थल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

दिवाली के दिन उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन टनल में भू धसाव के चलते 40 मजदूर टनल में फंस गए थे। यह हादसा सिल्क्यारा  से डडांल गांव तक बनाई जा रही अत्यधिक सुरंग मे धशाव के कारण हुआ था। आपको बता दें हादसा मजदूरों की शिफ्ट बदलने के समय हुआ था। हादसा के तुरंत बाद एसडीआरएफ एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंची थी।  हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। वहीं घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर घटना की जानकारी ली और साथ ही हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों के मुताबिक सभी लोग टनल में सुरक्षित हैं और सभी को सकुशल निकालने का युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल के अंदर पाइप के माध्यम से मजदूरों के लिए खाना और पानी पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 20 मी टनल का मालवा निकाल दिया गया है और 36 मी मालवा निकल जाना बाकी है और जल्द ही सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। वही मुख्यमंत्री धामी ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!